फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Soldier shot his wife and four people

फौजी ने पत्नी समेत चार को मारी गोली

Tue, 03 May 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Tue, 03 May 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Soldier shot his wife and four people
रायबरेली में सोमवार को ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में अरखा गांव में गोली लगने के बाद जिला अस्पताल में घायल महिला। - फोटो : अमर उजाला
ऊंचाहार थाना क्षेत्र में रविवार रात घर के अंदर सोने से मना करने पर नशे में धुत एक फौजी ने पहले साले और फिर सास व पत्नी समेत चार लोगों को गोली मार दी। गोली लगने से चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी के डॉक्टर ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


लाइसेंसी रिवाल्वर से कई गई ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत फैल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग गया। पुलिस ने रिवाल्वर व बाइक बरामद कर ली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट लिखने की बात पुलिस कह रही है।
विज्ञापन


ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अरखा गांव निवासी राजबहादुर की बेटी दीपशिखा की शादी लालगंज कोतवाली क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी संग्राम सिंह के साथ हुई है। एक सप्ताह पहले उसके बेटा हुआ है, जिसकी खुशी में रविवार की शाम ससुराल अरखा में ही दावत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक संग्राम सिंह सेना में है और जम्मू में तैनात है। बेटा होने की सूचना पर छुट्टी पर घर आया था। देर रात ससुराल में खाना खाने के बाद नशे में धुत संग्राम सिंह ने घर के अंदर सोने की बात कही, लेकिन घर वालों ने मना कर दिया।

इससे नाराज संग्राम सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से साले अश्विनी सिंह (20) पुत्र राजबहादुर को गोली मार दी। बीच बचाव करने आई पत्नी दीपशिखा (24), सास ऊषा (47) व  सावित्री (70) को गोली भी गोली मार दिया। इससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए।

किसी के गोली पेट, सीने तो किसी के पैर में गोली लगी। गोली की आवाज से गांव में हड़कंप मच गया। इस बीच मौका पाकर आरोपी पिस्टल छोड़ कर भाग निकला। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर सभी को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।


थानेदार जीडी शुक्ला का कहना है कि युवक नशे में धुत था। घर के अंदर सोने की मामूली बात पर उसने वारदात को अंजाम दे दिया। वह सेना में है। इस समय जम्मू में तैनात है। बेटा होने की खुशी पर छुट्टी लेकर घर आया था। लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed