{"_id":"575b12644f1c1b507e9c5604","slug":"soldier-beats-up-truck-driver-for-recovery","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली के लिए सिपाही ट्रक चालक को पीटता रहा, एआरटीओ देखते रहे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वसूली के लिए सिपाही ट्रक चालक को पीटता रहा, एआरटीओ देखते रहे
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Sat, 11 Jun 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़कों पर दौड़ाए जा रहे वाहन चालकों से परिवहन विभाग के अफसरों, कर्मियों की ओर से अवैध वसूली किस तरह फिल्मी अंदाज में की जाती है, यह एक वीडियो वायरल शुक्रवार को सामने आया है। गदागंज थाना क्षेत्र में रुपये की डिमांड पूरी न होने पर सिपाही एक ट्रक चालक को डंडे से पीटता रहा और एआरटीओ प्रवर्तन देखते रहे।
चालक डंडा खाता रहा। फरियाद लगाता रहा, लेकिन साहब नहीं पसीजे। गुस्साए चालक ने कपड़े तक उतार दिए। वह चीख-चीख यही कह रहा था कि उसके कागजात हैं तो वह किस बात के लिए रुपये दे। वहीं अफसर गाड़ी के कागजात व ओवरलोड होने की बात कहते हुए चालान कर दिया। इसका वीडियो वायरल होने से हड़कंप मचा हुआ है।
चालक संतोष कुमार ट्रक पर टमाटर लेकर शाम करीब पांच बजे ऊंचाहार मंडी जा रहा था। गदागंज थाना क्षेत्र के कुरौली बुधकर गांव के पास एआरटीओ प्रवर्तन अजय यादव व सिपाही बलराम वाहन चेकिंग लगाए हुए थे।
विज्ञापन
ट्रक रोककर टीम कागजात देखने लगी। बताते हैं कि कागजात सही थे। इस पर सिपाही धन की मांग करने लगा। ट्रक चालक का कहना था कि जब कागजात सही हैं तो रुपये किस बात के दूं। बस इतनी सी बात पर सिपाही वाहिद ने डंडा उठा लिया और ट्रक चालक को नीचे उतारकर पीटने लगा।
एआरटीओ देखते रहे और सिपाही ट्रक चालक को बेरहमी से डंडे से पीटता रहा। गुस्साए चालक ने कपड़े उतारकर फेंक दिए। उसके पैर समेत अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई। हो-हल्ला होने पर एआरटीओ और सिपाही मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी पर आसपास के लोग एकत्र हो गए।
ट्रक चालक का आरोप है कि रुपये न देने पर उसके साथ ऐसा किया गया। इस पूरे मामले का वीडियो वायरल होने से हड़कंप है। वीडियो वायरल से जाहिर है कि मनमाने तरीके से किस तरह जिले में एआरटीओ व उनकी टीम की ओर से रुपया वसूला जा रहा है।
एआरटीओ प्रवर्तन अजय यादव का कहना है कि ट्रक रुकवाया गया था, लेकिन चालक संतोष कुमार ने गाड़ी नहीं रोकी। पीछा करके गाड़ी रोकी गई तो उसने स्वयं सिपाही के साथ बदलसूकी की। कागजात पूर्ण न होने पर गाड़ी का चालान कर दिया।
वहीं पुलिस अधीक्षक हरिनारायण सिंह ने बताया कि परिवहन विभाग के सिपाही की ओर से ट्रक चालक की पिटाई किए जाने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। मामले की तहरीर मिलेगी तो जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।