फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Smspur mother also found dead near the bird sanctuary

समसपुर पक्षी बिहार के पास मामी की भी मिली लाश

Wed, 11 Nov 2015 06:43 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 11 Nov 2015 06:43 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने खोजबीन के दौरान समसपुर पक्षी बिहार के पास से मामी की लाश भी बरामद कर ली। सलोन कोतवाली क्षेत्र के ममुनी गांव की रहने वाली सुनीला का शव सोमवार शाम गांव से होकर गुजरे एक नाले में मिला था।
विज्ञापन


2 नवंबर को सुनीला सूची में रहने वाली अपनी मामी के घर जाने की बात कहकर निकली थी। उसकी मामी राजकली गायब थी, जिसका कोई पता नहीं लग पाया था।

इस मामले में ममुनी गांव के पास रहने वाले तांत्रिक शिव प्रसाद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट लिखाई गई थी। मृतका सुनीला तांत्रिक के पास झाड़फूंक कराने के लिए जाती थी।
विज्ञापन


समसपुर पक्षी बिहार के पास एक सूनसान स्थान है, जहां पर सरपत है। बुधवार को इसी स्थान पर मामी राजकली का शव भी मिलने से हड़कंप मच गया।

अपर पुलिस अधीक्षक राममूरत यादव ने बताया कि तांत्रिक को गिरफ्तार करके उससे पूछताछ की जा रही है। अब तक की पूछताछ में उसने बताया कि मृतका सुनीला के घर पर सोना-चांदी गड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पर धन कहां गड़ा हुआ था, इस बारे में तांत्रिक सुनीला से पूछताछ करता था। पर सुनीला तांत्रिक को इस बारे में जानकारी नहीं दे रही थी। महिला ने अपनी मामी से बताया था कि तांत्रिक उसकी हत्या करना चाहता था।


एएसपी ने बताया कि तांत्रिक ने पहले महिला की हत्या की। इसके बाद उसकी मामी को मार डाला था, ताकि घटना के बारे में किसी को जानकारी न होने पाए। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed