{"_id":"585ad6554f1c1bd663e3b1fc","slug":"shot-the-munshi-and-driver-five-thousand-rupees-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी आढ़ती के मुंशी व चालक को गोली मारी, पांच हजार रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लकड़ी आढ़ती के मुंशी व चालक को गोली मारी, पांच हजार रुपये लूटे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 22 Dec 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
गाोली मारी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गल्ला मंडी के पास बुधवार शाम रंगदारी न देने पर हमलावरों ने लकड़ी आढ़ती के मुंशी व चालक को गोली मार दी। यही नहीं तोड़फोड़ भी की और पांच हजार रुपये लूट लिए। कार्रवाई के बजाय सदर व मिल एरिया पुलिस सीमा क्षेत्र को लेकर भिड़ी रही। सीओ सदर श्वेता श्रीवास्तव ने पहुंचकर मामला शांत कराया। कहा, मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
गल्ला मंडी निवासी सुधीर कुमार सोनकर लकड़ी आढ़ती है। उसकी यहीं पर दुकान है। बुधवार शाम को सात-आठ हमलावर लकड़ी आढ़ती की दुकान पर पहुंचे। उस समय सुधीर दुकान पर नहीं था। हमलावरों ने आढ़ती के मुंशी सिराज अहमद निवासी नया पुरवा और पिकअप चालक मन्ना निवासी रायपुर से रंगदारी मांगी। दोनों ने रंगदारी देने से मना कर दिया। इस पर हमलावरों ने दुकान में तोड़फोड़ कर मुंशी व चालक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
इसके बाद मुंशी व चालक को गोली मार दी। गोली दोनों के पैर में लगी। इससे वह जमीन पर गिर पड़े। यही नहीं पांच हजार रुपये लूट लिए। फायरिंग से आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तो हमलावर वहां से फरार हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। पीड़ित पक्ष मिल एरिया थाने पहुंचा तो उसे यह कहते हुए वापस कर दिया कि मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है। ऐसे में घंटों कार्रवाई करने के बजाय सदर व मिल एरिया पुलिस सीमा क्षेत्र को लेकर भिड़ी रही।
विज्ञापन
वारदात की सूचना पर सीओ सदर मौके पर पहुंच गई। सीओ ने आसपास के लोगों से घटना की बाबत पूछताछ की। बताया जा रहा है कि बछरावां क्षेत्र के एक बड़े नेता के खास व्यक्ति ने साथियों के साथ रंगदारी मांगने के लिए आढ़ती की दुकान पर पहुंचे थे। रंगदारी न देने पर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस जांच कर रही है। कार्यवाहक सदर कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि लकड़ी आढ़ती सुधीर कुमार की तहरीर पर गल्ला मंडी के रहने वाले श्यामजी सोनकर, लालजी सोनकर, राहुल सोनकर और बाबू धोबी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।