{"_id":"45a1cb47cca889726cf123c6c92f5046","slug":"robbed-jewelery-from-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से लूटे जेवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से लूटे जेवर
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीह थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर एक विवाहिता से जेवर लूट लिए। बदमाशों ने घटना को उस समय अंजाम दिया, जब महिला अपनी ससुराल से भाई के साथ मायके जा रही थी।
मंगलसूत्र और सोेेने का हार लेकर बदमाश भाग गए। घटना के बाद 100 नंबर पर पीड़ित पक्ष ने सूचना दी, लेकिन फोन नहीं उठा। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
डीह के पूरे सभा मजरे जगदीशपुर गांव निवासी शीला देवी की शादी बीती 10 जून को गुरुबख्शगंज के बनपुरवा गांव में हुई थी। देर शाम विवाहिता अपने भाई आनंद के साथ ससुराल से बाइक से मायके जा रही थी।
भरतगंज के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक किया। जैसे ही भाई ने गाड़ी रोकी, वैसे ही बदमाशों ने शीला की कनपटी पर असलहा लगा दिया। इसके बाद उसके गले से सोने का हार और मंगलसूत्र छीन लिया।
विज्ञापन
दोनों की कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई जा रही है। बदमाशों ने जानमाल की धमकी दी और भाग गए। 100 नंबर पर फोन नहीं उठा। थाने में सूचना दिए जाने पर एसओ केपी यादव फोर्स के साथ पहुंचे।
एसओ ने घटना की बाबत लोगों से पूछताछ की। एसओ का कहना है कि तहरीर मिली है। जल्द लुटेरों को गिरफ्तार किया जाएगा।