{"_id":"5776b07a4f1c1b615679c074","slug":"recovered-80-cattle-five-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में लदे 80 मवेशी बरामद, पांच मरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक में लदे 80 मवेशी बरामद, पांच मरे
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
Updated Fri, 01 Jul 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
cattle smuggler
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्राधिकारी सत्यपाल सिंह के निर्देश पर चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने ट्रक में बेतरतीब ढंग से लदे 80 मवेशी बरामद किए। मौके पर पांच की मौत हो गई। सभी को पोस्टमार्टम कर शव को दफना दिया। वहीं चालक समेत चार लोग को पकड़कर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
मुख्य तिराहे पर दरोगा नत्थूलाल, लालता बक्स सिंह पुलिस कर्मियों के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान हैदरगढ़ की ओर से आ रहा ट्रक को पुलिस कर्मियों ने रोकवाया, जिस पर चालक ट्रक को रोके बिना ही आगे बढ़ा दिया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने पीछा करते हुए हनुमानगढ़ी के निकट ओवरटेक करके ट्रक को रोकवा लिया। मौके पर 80 भैंसें बरामद हुईं। इसमें पांच की मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने चालक असरफ निवासी लघुपुरा थाना मनाखेर जिला मुरादाबाद, असलम निवासी मीठेपुर थाना इचौली, मेरठ, आबिद निवासी बिन्नौर जिला कंधल, फकीरा निवासी खतरौली थाना खुर्जा देहात बुलंदशहर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
खीरों इलाके में भी 11 मवेशी मिले, दो की मौत : खीरों थाना क्षेत्र गौनहा गांव निकट स्थित जंगल में वध के लिए ले जाए जा रहे 11 गोवंश को पुलिस ने वाहन के साथ बरामद किया है। पुलिस ने चालक को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य लोग बाइक छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान दो गोवंशों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराकर शव को दफना दिया गया।
एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात मुखबिर की सूचना पर पिकअप को गौनहा गांव से जाने वाले गुरुबक्सगंज-लालगंज मार्ग पर स्थित जंगल के पास पकड़ लिया गया। वाहन चालक मुस्तफा निवासी सिंधौना थाना क्षेत्र मिल एरिया को पकड़ लिया गया। उसके दो साथी इशरार और मोहम्मद अली निवासी खैराना थाना खीरों फरार हो गए। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई गई।