फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Recovered 50 bags of rice, a captive

50 बोरी चावल बरामद, एक बंदी

Mon, 28 Dec 2015 11:56 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Dec 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने एक लोडर भी कब्जे में लिया है। पुलिस एफसीआई इंचार्ज की तहरीर पर केस दर्ज करके पकड़े गए आरोपी से घटना की बाबत पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के मलिकमऊ स्थित एफसीआई गोदाम की खिड़की की जाली रविवार रात तोड़कर चोर उसमें रखा चावल चोरी कर रहे थे। चोरों ने 50 बोरी चावल गोदाम से निकालकर लोडर में रख लिया।

एक बोरी 50 किलो की है। इसी बीच सूचना पर एसओ अनिल सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस को देखकर तीन लोग भाग गए।

जबकि पुलिस ने प्रेमशंकर पासी निवासी लखनापुर थाना सरेनी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए प्रेम शंकर से उसके साथियों के नाम पते की जानकारी की जा रही है।

थानेदार ने बताया कि चावल बरामद करके उसे गोदाम इंचार्ज श्रीकांत पांडेय के सुपुर्द कर दिया गया है। लोडर यूपी 33 टी 7835 को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed