फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Protest against police

कोतवाली घेर प्रदर्शन

Sun, 26 Jul 2015 10:54 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Jul 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
इस दौरान नोकझोंक के बावजूद पुलिस ने उन्हें खदेड़ा। एक वाहन सीज कर दिया जिस पर कार्यकर्ताओं ने सदर कोतवाली का घेराव किया। सीज गाड़ी छोड़ने पर कार्यकर्ता शांत हुए।
विज्ञापन


जाम व प्रदर्शन के चलते काफी देर तक अफरातफरी रही। महासभा के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका की ओर से विकास कार्यों में लापरवाही बरती जा लापरवाही के खिलाफ रविवार सुबह सर्वोदय नगर से बाइक जुलूस निकाला।
विज्ञापन


आरोप है कि कार्य में भेदभाव किया जा रहा है। एक वर्ग के ठेकेदारों का नगर पालिका में रजिस्ट्रेशन नहीं किया जा रहा है। डीएम आवास की तरफ बढ़ रहे जुलूस को डिग्री कॉलेज चौराहे पर सीओ सदर सत्यपाल सिंह व पुलिस ने रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया तो पुलिस से नोकझोंक हो गई। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने डिग्री कॉलेज चौराहे पर जाम लगा दिया। इससे आवागमन ठप हो गया। पुलिस ने जमीन पर लाठियां पटककर जाम लगाए लोगों को खदेड़ा और एक चारपहिया वाहन सीज कर दिया।


वाहन सीज होने से गुस्साए कार्यकर्ताओं ने सदर कोतवाली घेर ली। जिलाध्यक्ष आलोक शुक्ला, वीरेंद्र, संतोष, जगन्नाथ, धीरेंद्र आदि के साथ कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू किया तो पुलिस ने सीज वाहन छोड़ दिया।

इस पर कार्यकर्ता शांत हुए। कोतवाल शैलेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि कागजात दिखाने पर गाड़ी छोड़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed