फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Prime Ministerial candidates, agents and supporters strove

प्रधान पद के प्रत्याशियों के एजेंट और समर्थक में मारपीट

Mon, 07 Dec 2015 10:37 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Dec 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
सूचना मिलने पर थाने की पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। उधर, इसी ब्लॉक क्षेत्र के मतदान केंद्र खेतौंधन में फर्जी वोटिंग को लेकर हंगामा हुआ। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


डीह ब्लॉक क्षेत्र के मतदान केंद्र घाटमपुर में मतदान चल रहा था। प्रधान पद की प्रत्याशी अमीना का समर्थक प्रमोद वोट डालने पहुंचा था।

दूसरे प्रधान की पद की प्रत्याशी राजपती के एजेंट शिव बहादुर से किसी बात को लेकर प्रमोद की कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों में मारपीट होने लगी। लोगों ने बीच-बचाव किया।
विज्ञापन


मारपीट होने पर प्रधान पद के दोनों प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए। एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी गई। एसओ पवन त्रिवेदी ने पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी। उधर मतदान केंद्र खेतौंधन में एक व्यक्ति फर्जी वोटिंग करा रहा था। इस पर प्रधान पद के प्रत्याशियों के एजेंटों ने हंगामा किया।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने फर्जी वोटिंग के आरोप में रोहित को हिरासत में ले लिया। किशुनपुर मजरे बरुवा मतदान केंद्र पर कुछ लोगों ने फर्जी वोटिंग की शिकायत की। सूचना पर प्रेक्षक पहुंचे, लेकिन शिकायत झूठी पाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed