फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Police recovered looted bike

पुलिस ने बरामद की लूटी बाइक

Tue, 11 Aug 2015 11:29 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 11 Aug 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
सलोन कोतवाली क्षेत्र में 30 जुलाई को बाइक सवार से हुई लूटपाट का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया है। लूटी गई बाइक बरामद कर ली गई है। लुटेरों के पास से दो तमंचे बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


बघौला गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने नीरज कुमार यादव निवासी पूरे रामनारायण मजरे डीह की बाइक, 900 रुपये व मोबाइल लूट लिया था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन


बदमाश अपनी बाइक छोड़ गए थे, जिसे पुलिस कब्जे में लेकर जांच कर रही थी। इसमें पता चला कि बाइक सुल्तानपुर से लूटी गई।

कोतवाल गजेंद्र पाल ने बताया कि घटना के दिन प्रतापगढ़ की जेठवारा पुलिस ने बाइक सवार दो लोगों को चेकिंग के दौरान पकड़ा था। उनके पास से दो तमंचे मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शक होने पर उन्हीं दो लोगों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो घटना कबूल कर ली। इनकी निशानदेही पर लूटी बाइक बरामद कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed