फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   PG college teacher from the account flown 48 thousand

एफजी कॉलेज की शिक्षिका के खाते से उड़ाए 48 हजार

Sat, 09 Apr 2016 11:53 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 09 Apr 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
PG college teacher from the account flown 48 thousand
साइबर क्राइम
फिरोज गांधी कॉलेज की शिक्षिका के खाते से शनिवार देर शाम चार बार में 48,436 रुपये जालसाजों ने पार कर दिए। शाम को शिक्षिका के मोबाइल पर फोन आया और खाता बंद होने की बात कहकर एटीएम का कोड मांगा। शिक्षिका द्वारा कोड बताए जाने के बाद खाते से रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन


एसएमएस के माध्यम से सूचना मिलने पर शिक्षिका ने बैंक शाखा पहुंचकर अपने एटीएम कार्ड लॉक कराया। कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस पड़ताल में जुट गई है। फिरोज गांधी कॉलेज की शिक्षिका डॉ. तुनीरा के मोबाइल पर शनिवार शाम करीब चार बजे फोन संख्या  09102441778 से फोन आया।
विज्ञापन


फोन करने वाले ने बताया कि वह सुपर मार्केट स्थित एसबीआई शाखा का प्रबंधक है। खाता संख्या 011059733948 में केवाईसी जमा न होने के कारण एटीएम बंद हो रहा है। शिक्षिका ने विश्वास करते हुए फोन पर ही अपने एटीएम का कोड व अन्य जानकारी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद शिक्षिका के फोन पर एसएमएस आया। एसएमएस से पता चला कि उसके खाते से चार बार में 48,439 रुपये निकाल लिए गए हैं। इससे सकते में आईं डॉ. तुनीरा ने एसबीआई शाखा पहुंचकर जानकारी ली तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ।


इस पर उन्होंने अपने एटीएम कार्ड को बंद कराकर कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि तहरीर पर मामले की जांच शुरू करा दी गई है। केस दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed