फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Pattidaron beaten women entered the house, four injured

पट्टीदारों ने घर में घुस महिलाओं को पीटा, चार घायल

Sun, 11 Oct 2015 11:15 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Oct 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
हमलावर घर में तोड़फोड़ करने के साथ ही युवती के दहेज का सामान भी उठा ले गए। पीड़ित परिवार ने एसपी को घटना की जानकारी दी। एसपी ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


घटना के पीछे सहन की भूमि को विवाद की बात सामने आ रही है। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया है।
भनवामऊ गांव निवासी हिना बानो पुत्री मो. यूनूस की बहन महजबीन की शादी 12 अक्तूबर को है।

देर शाम सभी शादी की तैयारी के कार्यों में जुटे थे। इसी दौरान पट्टीदारों ने एकराय होकर हिना बानो के घर पर हमला बोल दिया। घर में तोड़फोड़ करने के साथ लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


मारपीट में महजबीन, हिना बानो, नगमा बानो व मोना बानो घायल हुई। इसमें महजबीन और हिना बानो को गंभीर चोटें आई। हिना बानो का आरोप है कि पट्टीदारों ने उसकी बहन की शादी के लिए आए दहेज के सामान फ्रिज व जेवरात आदि उठा ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़ित परिवार ने रविवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी को घटना की जानकारी दी।

एसपी श्रीकांत सिंह ने कार्रवाई करने के निर्देश एसओ को दिए। उधर, दूसरे पक्ष के मो. शोएब का आरोप है कि उसके परिवार के साथ भी मारपीट की गई है।

एसओ कमलेश पांडेय का कहना है कि सहन की भूमि को लेकर विवाद हुआ है। दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed