फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Palesr owner killed, the bodies thrown into the well

पालेसर मालिक की हत्या कर, शव कुएं में फेंका

Wed, 30 Nov 2016 12:08 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 30 Nov 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Palesr owner killed, the bodies thrown into the well
रायबरेली में दरोगा को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
फुरसतगंज थाना क्षेत्र में एक पालेसर मालिक की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया। आंखें गायब थी, जबकि सिर, हाथ-पैर पर गंभीर चोट के निशान थे। मृतक 24 नवंबर से लापता था। गुुमशुदगी न लिखने और देर से घटनास्थल पहुंचने पर थानेदार फुरसतगंज की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे अमेठी एएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। अभी तक किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी गई है। तनाव के चलते गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।फुरसतगंज थाना क्षेत्र के पूरे बैसन मजरे पोठई गांव निवासी सुरजीत यादव (25) पुत्र बैजनाथ यादव पालेसर चलाता था।
विज्ञापन


उसका पालेसर गांव के बाहर है। 24 नवंबर को सुरजीत पालेसर गया था, लेकिन लौटकर घर नहीं आया था। खोजबीन के बाद भी उसका कोई अता पता नहीं चल पाया था। परिवारीजन थाने गुमशुदगी लिखाने पहुंचे थे। पुलिस ने गुुमशुदगी नहीं लिखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह पूरे दौलत मजरे पोठई गांव स्थित बाग के कुएं में सुरजीत का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। बावजूद फुरसतगंज थानेदार अनुरुद्ध सिंह देर से घटनास्थल पर पहुंचे। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और थानेदार की पिटाई कर दी।

सूचना पर अमेठी जिले के एएसपी त्रिभुवननाथ त्रिपाठी कई थानों की फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया। मृतक की दोनों आंखें गायब थी। सिर, हाथ-पैर पर चोट के निशान थे। इससे जाहिर है कि पालेसर मालिक की हत्या कर शव कुएं में फेंका गया। 


एसपी अमेठी संताेष कुमार सिंह का कहना है कि सुरजीत की हत्या की गई है। परिवारीजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच क्राइम ब्रांच से कराई जाएगी। जांच में दोषी मिलने पर थानेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed