फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Organically in prison, prisoners beats to staff

जेल में बवाल, बंदियों ने स्टाफ को पीटा, जेलर का पैर तोड़ा

Tue, 18 Aug 2015 11:53 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 18 Aug 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
जिला कारागार में मंगलवार की सुबह बैरकों में मोबाइल समेत अन्य आपत्तिजनक वस्तुओं की तलाशी के दौरान बवाल हो गया। बंदियों ने जेल कर्मियों पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


 जेलर धीरज कुमार सिन्हा को लात-घूसों से इतना पीटा कि उनका दाहिना पैर तोड़ दिया। डिप्टी जेलर, तीन बंदीरक्षकों को भी जमकर पीटा। जिला अस्पताल में इलाज के बाद जेलर को लखनऊ रेफर कर दिया गया, जहां उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


अन्य घायलों का जेल के अंदर ही इलाज कराया गया। डीएम-एसपी के पहुंचने पर हालात काबू में हो सके। डीआईजी जेल शरद कुलश्रेष्ठ ने यहां पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ बंदियों के खिलाफ बलवा, मारपीट, गालीगलौज, सरकारी कार्य में बाधा डालने, लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सुबह करीब छह बजे जिला कारागार में बंद बंदियों को बैरकों से बाहर निकालकर मोबाइल समेत अन्य आपत्तिजनक वस्तुओं की तलाशी ली जा रही थी।

इस दौरान कुछ बंदियों ने तलाशी का विरोध कर दिया। इस पर जेल अधिकारियों और बंदीरक्षकों से बंदियों की कहासुनी हो गई। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

 गुस्साए बंदियों ने जेलर धीरज सिन्हा (41), डिप्टी जेलर शैलेंद्र सिंह, मुख्य प्रधान बंदीरक्षक ओंकारनाथ मिश्रा, बंदीरक्षक सूर्यबली यादव, रविशंकर सिंह पर हमला बोल दिया।

इसमें सभी घायल हो गए। जेलर का दाहिना पैर टूट गया। बवाल होने पर जेल का अलार्म बजा दिया गया। इस पर जेल अधीक्षक समेत अन्य बंदीरक्षक मौके पर पहुंचे।

 बावजूद बंदी सब पर भारी रहे। सूचना पर डीएम प्रेमनारायण, एसपी मोहित गुप्ता के अलावा सदर कोतवाली, गुरुबख्शगंज समेत कई थानों की फोर्स, एक प्लाटून पीएसी पहुंची, तब कहीं जाकर हालात काबू में आ सके।

घायल जेलर को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर किया गया। उन्हें आलमबाग के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर डीआईजी जेल शरद कुलश्रेष्ठ यहां पहुंचे और अफसरों से हालात के बारे में जानकारी की।


जेल अधीक्षक अमिता दुबे ने बताया कि घायल मुख्य प्रधान बंदीरक्षक ओंकारनाथ मिश्रा की ओर से बंदी उमेश यादव, राजेंद्र शुक्ला, शैलेंद्र शुक्ला, अमित शुक्ला, मनोज गुलाटी, राजू तूफानी, हरिश्चंद्र पासी, मोहम्मद अली उर्फ भूरा, सर्वेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाल शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed