फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Old woman killed journeyed from bricks

दिनदहाड़े वृद्धा को ईंटों से कूच कर मार डाला

Mon, 16 May 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Mon, 16 May 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Old woman killed journeyed from bricks
मर्डर - फोटो : demo pic
बछरावां थाना क्षेत्र में रविवार को हत्यारों ने एक वृद्धा की ईंटों से कूच कर हत्या कर दी और शव एक अर्द्धनिर्मित मकान में फेंक कर भाग गए। लोगों ने शव देखा तो वारदात का पता चला। दिनदहाड़े महिला की हत्या से कस्बे में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


सीओ महराजगंज सत्यपाल ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर छानबीन की। साथ ही केस दर्ज करके जल्द घटना के खुलासे के निर्देश दिए। पुलिस को करीबियों के वारदात में शामिल होने का शक है।
विज्ञापन


मल्हीपुर गांव की मूल निवासी शिवप्यारी (60) बछरावां कस्बे के पटेल नगर कॉलोनी में अपनी बहू चंदा देवी के साथ रहती थी। उसके बेटे रामसुमेर व रोशनलाल परदेश में मजदूरी करते हैं। वृद्धा लालगंज रोड स्थित रेल क्रॉसिंग के पास दुकान रखकर पान-मसाला बेचती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह पांच बजे वह घर से दुकान के लिए निकली, इसके बाद वापस नहीं आई। देर शाम घर से करीब 100 मीटर दूरी पर छोटू मिश्रा के अर्द्धनिर्मित मकान में उसका शव मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

कस्बे वासियों का कहना है कि शायद हत्यारे शिवप्यारी के दुकान से लौटने का इंतजार कर रहे थे। शिवप्यारी दुकान से आ रही थी, इसी दौरान उसे मकान में खींच ले गए। वहां पर ईंटों से कूच कर उसकी हत्या की और फिर शव को उसकी मकान में छोड़ कर भाग निकले।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। पुलिस को हत्या में किसी अपने के शामिल होने का शक है। फिलहाल मृतका की बहू से पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष विमल कुमार सिंह का कहना है कि ईंटों से कूच कर वृद्धा की हत्या की गई है।


वारदात स्थल से कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। वारदात की वजह क्या रही, इसका पता लगाने के लिए मृतका की बहू से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। जिसने भी वारदात को अंजाम दिया है, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed