{"_id":"57a8d15a4f1c1bb809ee437c","slug":"objection-on-not-sharing-ration-beaten-village-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन न बांटने के विरोध पर प्रधान को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राशन न बांटने के विरोध पर प्रधान को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Tue, 09 Aug 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलोन कोतवाली क्षेत्र में राशन न बांटने का विरोध करना ग्राम प्रधान को महंगा पड़ गया। कोटेदार ने साथियों के साथ मिलकर प्रधान को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिससे वह घायल हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सलोन कोतवाली का घेराव करके कार्रवाई किए जाने की मांग की।
पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। कोटेदार ने भी मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक दूसरे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द हमलावर दबोचे जाएंगे।
करेमुआ गांव का कोटा मटका ग्रामसभा से संबद्ध है। सोमवार को कोटेदार अवधेश कुमार मौर्य करेमुआ गांव जाकर अनाज वितरण कर रहा था। इसी दौरान ग्राम प्रधान जगदीश प्रसाद कोटेदार से पात्र लोगों को राशन देने को कहा। इसी बात को लेकर कोटेदार और प्रधान के बीच कहासुनी हुई।
विज्ञापन
इस पर कोटेदार और उसके साथियों ने मिलकर ग्राम प्रधान को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। कार्ड धारकों के बीच-बचाव करने पर मामला शांत हुआ। घटना से नाराज कार्ड धारक और ग्रामीण सलोन कोतवाली पहुंचे।
सभी ने कोटेदार पर मनमानी का आरोप लगाया कहा कि वह पात्र लोगों को राशन नहीं देता है। विरोध करने पर लोगों से मारपीट पर आमादा हो जाता है। सभी ने कोटेदार पर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
कोतवाल अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि प्रधान की तहरीर पर कोटेदार अवध्ेाश मौर्य, अशोक कुमार, रमेश कमार, दिलीप कुमार, रविशंकर और कोटेदार अवधेश की तहरीर पर प्रधान जगदीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोटेदार का आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई। घायल प्रधान को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा गया है। उचित कार्रवाई की जाएगी।