फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Lucknow police team gathered evidence from the site of crime, created map

लखनऊ पुलिस टीम ने वारदात स्थल से जुटाए सबूत, बनाया नक्शा

Fri, 14 Jul 2017 12:13 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 14 Jul 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Lucknow police team gathered evidence from the site of crime, created map
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग हत्याकांड का मुद्दा विधानसभा में उठाए जाने के बाद आईजी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को सीओ की अगुवाई में लखनऊ से पहुंची पुलिस टीम ने वारदात स्थल से न सिर्फ सबूत जुटाए, बल्कि पूरा नक्शा बनाया।
विज्ञापन


रोहित के नाना-नानी से मुलाकात की और उनकी सुरक्षा व्यवस्था की बाबत पूछताछ की। ग्राम प्रधान के घर पहुंचकर दरवाजे पर बने गोलियों के निशान देखे। थानेदार से अब तक हुई विवेचना के बारे में पूछताछ की। जांच के बाद टीम लौट गई। हालांकि टीम के सदस्यों ने मीडिया को कुछ भी बताने से साफ इंकार किया और कहा कि रिपोर्ट वे आईजी को सौंपेंगे। 
विज्ञापन


आईजी ऑफिस लखनऊ में तैनात डिप्टी एसपी श्यामाकांत त्रिपाठी व प्रमोद सिंह के नेतृत्व में आठ सदस्यीय टीम बृहस्पतिवार सुबह सबसे पहले वारदात स्थल पहुंची और मुआयना किया। टीम ने रास्ते से गुजर रहे लोगों से भी वारदात के बाबत पूछताछ की। टूटे बिजली के खंभे की जांच की। घटनास्थल का नक्शा बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद टीम प्रधान रामश्री यादव के घर गई। दरवाजे पर बने गोलियों के निशान को देखा। वहां मौजूद सिपाहियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। प्रधान के घर पर कोई मौजूद नहीं था। सभी यादव महासभा के प्रदर्शन में गए हुए थे।

इसके बाद टीम पूरे झमनी गांव पहुंची और रोहित शुक्ला के नाना शिवमूर्ति तिवारी से परिवार की सुरक्षा के संबध में जानकारी ली। रोहित शुक्ला के आने-जाने व उसके परिवार, उसके रहन-सहन व चाल-चलन के बाबत पूछताछ की। टीम पूरे भुसई गांव में घटना के वादी देवेश शुक्ला की ससुराल गई।


वहांरोहित शुक्ला के निर्माणाधीन मकान को भी देखा। इसके बाद ऊंचाहार कोतवाल धनंजय सिंह से विवेचना के संबंध में जानकारी हासिल की। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि आईजी के निर्देश पर जांच टीम अप्टा गांव आई थी। टीम ने मौका मुआयना किया। प्रधान के घर देखने के बाद पूरे झमनी गांव गई और पूरे भुसई गांव में रोहित शुक्ला का मकान देखने के बाद लखनऊ लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed