{"_id":"721f370c8fabbabdfa031f008ef0846c","slug":"looting-train-passengers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हावड़ा जैसलमेर एक्सप्रेस में यात्रियों से लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हावड़ा जैसलमेर एक्सप्रेस में यात्रियों से लूटपाट
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली-लखनऊ रेलखंड पर सोमवार देर रात हावड़ा जैसलमेर एक्सप्रेस में यात्रियों के साथ लूटपाट की गई। विरोध करने पर असलहों से लैस बदमाशों ने यात्रियों की जमकर धुनाई की।
तीन यात्रियों से मोबाइल, सोने की जंजीर और नकदी छीन ली। ट्रेन रुकने पर लुटेरे फरार हो गए। मुसाफिरों ने चारबाग जीआरपी थाने में लूट की एफआईआर दर्ज कराई है।
सप्ताह में एक दिन चलने वाली हावड़ा जैसलमेर एक्सप्रेस रात 12 बजे रेलवे स्टेशन रायबरेली पहुंची। ट्रेन रायबरेली से छूटने के बाद आगे बढ़ी तो एक स्लीपर बोगी पर सवार सशस्त्र बदमाशों ने यात्रियों के साथ लूटपाट करना शुरू कर दी।
विज्ञापन
बदमाशों ने झारखंड के धनबाद जिले के रहने वाले शोभनाथ, हिमांशु श्रीवास्तव और मीरा देवी के साथ लूटपाट की। विरोध करने पर यात्रियों की पिटाई की।
जीआरपी के मुताबिक शोभनाथ से बदमाशों ने एक मोबाइल, सोने की जंजीर, 10 हजार रुपये की नगद, मीरा देवी से मोबाइल और हिमांशु से मोबाइल व 500 रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद रास्ते में ट्रेन रुकने पर बदमाश फरार हो गए।
ट्रेन चारबाग रेलवे स्टेशन पर पहुंची पीड़ितों ने जीआरपी थाने में जाकर घटना की जानकारी दी। घटना से अफसरों में हड़कंप मच गया। मंगलवार देर शाम घटना की पड़ताल के लिए जीआरपी सीओ आरडी यादव पहुंचे।
बदमाशों को पकड़ने के लिए एसओ रायबरेली नफीस अहमद और दरोगा चिंतामणि की अगुवाई में दो टीमें लगाई गई हैं। एसओ नफीस अहमद का कहना है कि हावड़ा जैसलमेर एक्सप्रेस में स्लीपर बोगी में लूटपाट की घटना हुई है।
तहरीर की कॉपी मंगाई गई है। उसके आने पर ही बोगी संख्या की जानकारी हो सकेगी। शोभनाथ की तहरीर पर लूट की एफआईआर चारबाग जीआरपी थाने में दर्ज कर ली गई है।