फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Looted jewelry from Saraf

सर्राफ से लूटे साढ़े तीन लाख के जेवरात

Mon, 19 Jun 2017 11:17 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 19 Jun 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Looted jewelry from Saraf
रायबरेली में सोमवार की देर शाम ऊंचाहार थाना क्षेत्र में लूट का शिकार सर्राफ सत्यप्रकाश। - फोटो : अमर उजाला
ऊंचाहार थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम नकाबपोश दो बदमाशों ने एक सराफा व्यवसायी से साढ़े तीन लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। बाइक सवार बदमाशों ने व्यवसायी की कनपटी पर पहले तमंचा लगाया और फिर मोबाइल-चाभी छीनने के साथ ही बाइक की डिक्की तोड़ दी। लूट की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ व स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की। पुलिस ने संदेह के आधार पर दो युवकों को उठाकर घटना से संबंधित पूछताछ कर रही है। पुलिस जल्द वारदात का खुलासा करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन


ऊंचाहार कस्बे के खत्री टोला निवासी सत्य प्रकाश की थाना चौराहा पर सराफा की दुकान है। सहालग होने पर शाम को बाइक से सत्य प्रकाश चरई गांव सोने-चांदी के जेवरात देेने जा रहा था। जैसे ही सरायं सहिजन गांव के पास सत्य प्रकाश पहुंचा, एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश आए और उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश नीचे उतरे और सर्राफ की कनपटी पर तमंचा लाग दिया। उससे मोबाइल व बाइक की चाभी छीन ली। इसके बाद डिक्की तोड़ दी। इसके बाद डिग्गी में जेवरात से भरा बैग निकाल लिया। बैग में 70 ग्राम सोना और तीन किलो चांदी थी, जिसकी कीमत साढ़े तीन लाख रुपये बताई जा रही है।


इससे पहले कि सर्राफ के शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंचते, बदमाश फरार हो गए। वारदात की जानकारी होने पर क्षेत्रीय लोगों में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गए। थाना प्रभारी सुरखाब खां व सीओ एसपी उपाध्याय घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने सर्राफ व आसपास के लोगों से घटना की बाबत जानकारी हासिल की। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed