{"_id":"5199e02fda6149eb7601e6416332959d","slug":"looted-gold-chain-from-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से सरेराह सोने की चेन छीनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से सरेराह सोने की चेन छीनी
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
मिल एरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम बदमाशों ने एक महिला से सोने की चेन छीन ली। चेन दो तौले की थी। इससे पहले कि महिला कुछ समझ पाती, बाइक सवार दोनों बदमाश भाग गए।
हालांकि पुलिस घटना की जानकारी से इंकार कर रही है। बस्तेपुर निवासी रामकुमार देर शाम बाइक से पत्नी राजवती के साथ मोहनगंज रिश्तेदारी में जा रहा था। राही बाजार के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक किया।
इससे पहले कि रामकुमार कुछ समझ पाता, बदमाश उसकी पत्नी के गले से सोने की चेन छीनकर भाग गए। शोरगुल पर आसपास के लोग जब तक पहुंचते, बदमाश दूर जा चुके थे।
एसओ अरुण शुक्ला का कहना है कि महिला के साथ चेन स्नेचिंग की घटना की कोई जानकारी थाने पर नहीं दी गई है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई होगी।