फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Looted cleaner banging on the National Highway Truck

नेशनल हाईवे पर क्लीनर की पिटाई कर लूटा ट्रक

Fri, 07 Aug 2015 11:42 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 07 Aug 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
बछरावां में लखनऊ-इलाहाबाद नेशनल हाईवे पर गुरुवार रात बदमाशों ने क्लीनर की पिटाई कर ट्रक लूट लिया। कुंदनगंज गांव के पास बदमाशों ने उस वक्त घटना को अंजाम दिया, जब चालक एक ढाबे पर ट्रक खड़ा करके खाना खा रहा था।
विज्ञापन


चालक की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने देर रात घेराबंदी कर दोनों लुटेरों को ट्रक समेत गिरफ्तार कर लिया है।
पीलीभीत जिले के अमरिया थाना क्षेत्र के नूरपुर निवासी चालक एजाज अहमद ट्रक में कीटनाशक लेकर प्रतापगढ़ जिले के कुंडा गया था।

वहां कीटनाशक उतारकर अनखेड़ा निवासी क्लीनर जाहिद के साथ पीलीभीत वापस जा रहे थे। बछरावां थाना क्षेत्र में कुंदनगंज के पास एक ढाबे में ट्रक खड़ा कर चालक खाना खाने चला गया।
विज्ञापन


क्लीनर ट्रक में बैठा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने हमला कर दिया। क्लीनर की जमकर पिटाई की और उसे वाहन से बाहर फेंक दिया।

घायल क्लीनर की चीखपुकार पर जब तक चालक और आसपास के लोग आते बदमाश ट्रक लेकर लखनऊ की ओर भाग गए। इसकी सूचना चालक ने पुलिस को दी।

पुलिस ने खैरहनी गांव के पास नाकेबंदी करके बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। एसओ आरपी रावत ने बताया कि पकड़े गए बदमाश प्रदीप बाजपेई और विपिन बाजपेई दोनों खैरहनी गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के विरुद्ध लूट का केस दर्ज करके जेल भेज दिया गया है। क्लीनर को अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed