फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Kotedar beaten

लूट में असफल होने पर कोटेदार को पीटा

Wed, 15 Jul 2015 11:51 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 15 Jul 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम लूट में असफल रहे हमलावरों ने कोटेदार की जमकर पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन


 बुधवार को पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने दो नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

शिवरतनगंज के पूरे जोरई मजरे पिपरी अहमदाबाद गांव निवासी एवं कोटेदार सतीश यादव मंगलवार की शाम बाइक से किसी काम के सिलसिले में तिलोई जा रहा था।

इन्हौना-तिलोई मार्ग पर फत्तेपुर गांव के पास पहले से मौजूद छह लोगों ने उसे रोक लिया। उसके साथ लूटपाट का प्रयास। कोटेदार के विरोध करने पर सभी ने मिलकर उसकी लाठी-डंडे से पिटाई कर दी।

 उसके चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण दौड़े। ग्रामीणों का आता देख हमलावर भाग निकले। घायल कोटेदार का सीएचसी में इलाज कराया। बुधवार की सुबह पीड़ित ने तहरीर दी।
विज्ञापन


एसओ दिनेश कुमार यादव ने बताया कि कोटेदार की तहरीर पर तौफीक, बबलू निवासी वतियां और चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध लूट का प्रयास और मारपीट का केस दर्ज  किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed