फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Jewelry store two million made goods

सराफा की दुकान से दो लाख का माल उड़ाया

Wed, 20 Jan 2016 11:56 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 20 Jan 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Jewelry store two million made goods
थाना क्षेत्र में मंगलवार रात चोरों ने एक सराफा की दुकान से नगदी, जेवरात समेत दो लाख का माल पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


पीड़ित ने थाने में घटना की तहरीर दी है। घटना से व्यापारियों में नाराजगी है। सभी ने जल्द खुलासा किए जाने की मांग की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

बछरावां कस्बा निवासी राम प्रसाद सोनी की यहीं पर सराफा की दुकान है। रात में चोरों ने दुकान में घुसकर नगदी, जेवरात चुरा ले गए।

सुबह दुकान का शटर टूटा देख राम प्रसाद सोनी दंग रह गया। आसपास के व्यापारी भी एकत्र हो गए। पीड़ित का कहना है कि सात हजार रुपये की नकदी और जेवरात समेत दो लाख रुपये की चोरी हुई है।


व्यापारियों ने कहा है कि जल्द चोरी का खुलासा नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। थानेदार आरके मिश्रा का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द चोरी का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed