फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Inter are going to test the attack on the student, injured

परीक्षा देने जा रहे इंटर के छात्र पर जानलेवा हमला, घायल

Wed, 02 Mar 2016 11:37 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 02 Mar 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को इंटर की परीक्षा देने जा रहे एक छात्र पर जानलेवा हमला बोला गया। छह हमलावरों ने बीच सड़क पर उसे जमकर पीटा और फिर भाग गए।
विज्ञापन


इस घटना से अफरातफरी मच गई। घायल छात्र का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। छात्र का कहना है कि रंजिश में उस पर हमला बोला गया है।

गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी शुभम जायसवाल पुत्र प्रभू दयाल जायसवाल शहर के लाल ऋषि इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान की परीक्षा देने साइकिल से जा रहा था।
विज्ञापन


तेलियाकोट के पास छह हमलावरों ने उस पर हमला बोल दिया। उसकी जमकर पिटाई की, जिससे उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई।

आसपास के लोगों के जुटने पर हमलावर मौके से भाग गए। पुलिस ने छात्र का अस्पताल में इलाज कराया। छात्र का कहना है कि गांव में उसकी कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। उन्हीं लोगों ने हमला कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्रा का कहना है कि छात्र की पिटाई का मामला संज्ञान में आया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed