फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   In the name of providing jobs to 10 people swindle

नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लोगों से ठगी

Wed, 09 Sep 2015 11:59 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 09 Sep 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
कृषि विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 बेरोजगारों के साथ ठगी की गई। हर बेरोजगार से 20-20 हजार रुपये लिए गए। बावजूद किसी को नौकरी नहीं मिली।
विज्ञापन


हर बार नौकरी मिलने की बात पर आरोपी बेरोजगारों को आज कल की बात कहकर झूठी दिलासा देता रहा। बुधवार को एक बेरोजगार ने एएसपी को पत्र देकर मामले की शिकायत की। एएसपी राममूरत यादव ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

गुरुबख्शगंज के पूरे दुर्जन मजरे सुल्तानपुर खेड़ा गांव निवासी अरविंद कुमार ने एएसपी को पत्र देकर बताया कि बंगाली का पुरवा गांव निवासी एक व्यक्ति ने कृषि विभाग में उसे चतुर्थ श्रेणी में नौकरी दिलाने की बात कहकर चार महीने पहले 20 हजार रुपये लिए थे।
विज्ञापन


बावजूद उसे नौकरी नहीं मिली। पीड़ित के मुताबिक गांव के ही विनोद, मोहित यादव समेत नौ अन्य लोगों को भी नौकरी दिलाने के नाम पर उसने 20-20 हजार रुपये ले लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपया वापस करने पर आरोपी जानमाल की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने एएसपी से मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। एएसपी ने गुरुबख्शगंज पुलिस को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed