फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Hygienists murdered bodies hung from noose

सफाईकर्मी की हत्या कर शव फंदे से लटकाया

Tue, 05 Apr 2016 10:57 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 05 Apr 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Hygienists murdered bodies hung from noose
रायबरेली में मंगलवार काे सफार्ईकर्मी की हत्या पर बिलखते परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
सरेनी थाना क्षेत्र के निसगर गांव में एक सफाई कर्मी की न सिर्फ हत्या की गई, बल्कि आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को फांसी के फंदे से लटका दिया गया। सुबह वारदात की जानकारी मिलने पर लगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


मामले में एडीओ पंचायत और ग्राम प्रधान के खिलाफ हत्या और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मृतक के भाई का आरोप है कि आरोपी सफाई कर्मी को प्रताड़ित करते थे। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल की।
विज्ञापन


सरेनी थाना क्षेत्र के भोजपुर निवासी चंद्रिका प्रसाद (50) पुत्र राम आसरे वर्ष 2008 में सफाई कर्मी पद पर नियुक्त हुआ था। शुरू से ही वह निसगर गांव में तैनात था। सोमवार सुबह चंद्रिका ड्यूटी पर गया था लेकिन लौटकर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की। मंगलवार सुबह निसगर गांव स्थित एक प्राइवेट स्कूल का जर्जर कमरे में उसका शव छत में लगी रॉड से गमछे के सहारे लटकता पाया गया। खास बात ये थे कि उसके दोनों पैर जमीन पर छू रहे थे, जबकि गले पर चोट के निशान थे।  

जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय लोगों में हड़कंप मच गया। सरेनी के थानेदार आरके सिंह के अलावा सीओ लालगंज राम अर्ज, एसडीएम लालगंज, डीपीआरओ संजय यादव भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और लिखापढ़ी के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के भाई बिंदा प्रसाद ने थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि निसगर गांव के प्रधान अरविंद यादव और सरेनी ब्लॉक में तैनात एडीओ पंचायत कमल किशोर उसके भाई को प्रताड़ित करते थे। इससे वह परेशान था। भाई ने दूसरे गांव ट्रांसफर करने की बात कही थी।

इस पर दोनों ने 12 हजार रुपये घूस ली थी। घूस लेने के आठ दिन बाद उस रुपये को वापस कर कहा था कि उसका ट्रांसफर नहीं करूंगा। आरोप है कि प्रधान और एडीओ पंचायत ने पहले मिलकर भाई की हत्या कर दी और फिर मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। सरेनी थानेदार आरके सिंह ने बताया कि रिपोर्ट लिखकर घटना की पड़ताल शुरू कर दी है।


एसपी हरिनारायण सिंह का कहना है कि सफाई कर्मी का शव फंदे से लटकता पाया गया है। हत्या हुई है कि नहीं, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। फिलहाल मृतक के भाई की तहरीर पर एडीओ पंचायत और ग्राम प्रधान के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है। पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed