{"_id":"601f60e860fd7f4f3129c3b1319f5f63","slug":"household-goods-crossed-the-three-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से तीन लाख का माल पार किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से तीन लाख का माल पार किया
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
हरचंदपुर थाना क्षेत्र के डिडौली गांव में रविवार रात चोरों ने एक किसान के घर से नकदी, जेवरात समेत तीन लाख का माल पार कर दिया। छत के रास्ते चोर घर में घुसे और चोरी करके भाग गए।
सुबह घटना की जानकारी से हड़कंप मच गया। पुलिस ने पड़ताल की। डिडौली गांव निवासी रामलखन सिंह किसानी करता है। रात में छत के रास्ते से चोर रामलखन के घर में कूदे।
इसके बाद नकदी, जेवरात आदि पर हाथ साफ कर लिया। लेकिन इसकी भनक परिवारीजनों को नहीं लगी। सुबह किसान और उसके परिवारीजनों की नींद खुली तो घर का सामान इधर-उधर बिखरा देख दंग रह गए।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। किसान का कहना है कि चोर 4300 रुपये की नकदी, सोने का हार, सोने की अंगूठी समेत तीन लाख का माल ले गए है।
थानेदार अरुण शुक्ला का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द चोरी की घटना का खुलासा करके चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।