{"_id":"57b36a2e4f1c1ba2506eb33c","slug":"goods-made-six-million-jain-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैन मंदिर से छह लाख का सामान उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जैन मंदिर से छह लाख का सामान उड़ाया
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Wed, 17 Aug 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात चोरों ने जैन मंदिर से छह लाख का माल पार कर दिया। सात किलो चांदी के तीन छत्र, बर्तन, मंदिर की दान पेटी चोरी होने से हड़कंप मच गया। एएसपी, सीओ और कोतवाल ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की।
विशेषज्ञों की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर फिंगर प्रिंट लिए। जैन समाज के अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर चोरों की धरपकड़ के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।
सिविल लाइंस के पास जैन मंदिर में सुबह जब लोग पूजा करने पहुंचे तो चोरी की घटना की जानकारी हुई।
चोरों ने मंदिर में भगवान के ऊपर लगे सात किलो चांदी के तीन छत्र, बर्तन और मंदिर की दान पेटियां समेत छह लाख से अधिक का सामान पार कर दिया था। दान पेटी में करीब तीन लाख रुपये की नकदी होना बताया जा रहा है। एएसपी वीरेंद्र यादव, सीओ सदर श्वेता श्रीवास्तव और कोतवाल कमलेश पांडेय फोर्स के साथ घटनास्थल की तहकीकात की।
विज्ञापन
जैन समाज के अध्यक्ष सुनील जैन, रमेश जैन, अशोक जैन, अंकित जैन, अनीता जैन, रेखा जैन, शिल्पी जैन समस्त जैन समाज के लोग मौके पर पहुंचे और चोरी की घटना पर नाराजगी जताई। सभी ने जल्द वारदात का खुलासा किए जाने की मांग की।
सीओ का कहना है कि चोरी की वारदात के खुलासे के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। जल्द चोरों को पकड़कर चोरी का सामान बरामद किया जाएगा। जैन समाज के अध्यक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
पुलिस की मानें तो वारदात को अंजाम देने के दौरान चोरों ने सीसीटीवी कैमरा बंद कर दिया था। जैन समाज के मीडिया प्रभारी अंकित जैन ने बताया कि करीब छह लाख से अधिक की चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि एक हफ्ते पहले भी रविवार को चोरी हुई थी, जिसमे एक चांदी का छत्र चोर ले गया था।
कोतवाल कमलेश पांडेय का कहना है कि रविवार को मंदिर में हुई चोरी में जिस व्यक्ति की तस्वीर कैद हुई, उसे पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। संभावना है कि इसी व्यक्ति ने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने पहले रेकी की और फिर वारदात को अंजाम दिया।