फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   girl and woman commit suicide

युवती और महिला ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 05 Aug 2015 11:47 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 05 Aug 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
जिले में एक युवती और महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पहली घटना ऊंचाहार थाना क्षेत्र के डिलौली गांव की हैं। गांव निवासी अयोध्या की बेटी विभा उर्फ रोली (20) बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।
विज्ञापन


बुधवार सुबह रस्सी के सहारे छत के हुक से छात्रा का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। एसओ जीडी शुक्ला ने बताया कि युवती ने फांसी लगाकर जान दी है।
विज्ञापन


परिवारीजन घटना की वजह नहीं बता रहे हैं। मृतका का पिता एक प्राइवेट स्कूल में नौकरी करता है। दूसरी घटना खीरों क्षेत्र के शंकर बख्श खेड़ा मजरे सगुनी गांव की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव की रहने वाली नन्हकई (42) पत्नी गंगासागर लोध टीबी से ग्रस्त थी, जिसका इलाज चल रहा था। सुबह वह अपनी सास जगराना के साथ पड़ोस के गांव भीम नगर मजरे गुलरिहा जिला उन्नाव के पास स्थित खेत में भैंस चराने गई थी।

किसी काम के सिलसिले में सास जगराना घर वापस लौट आई। इसी दौरान नन्हकई ने यूकेलिप्टस के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।

महिला की मौत से पति गंगा सागर, बेटे मुकेश, प्रेम आदि के आंसू नहीं थम रहे हैं। एसओ आरके शर्मा का कहना है कि घटना की जानकारी थाने पर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed