फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Gayatri temple jewelery and cash flown breaking six locks

गायत्री मंदिर के छह ताले तोड़कर आभूषण व नगदी उड़ाई

Sat, 30 Jan 2016 11:40 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Jan 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Gayatri temple jewelery and cash flown breaking six locks
शहर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात मनिका रोड पर स्थित गायत्री मंदिर के छह ताले तोड़कर चोर नगदी समेत दो लाख से ज्यादा का सामान चोरी कर ले गए। इससे नागरिकों में जबरदस्त नाराजगी है।
विज्ञापन


सभी का कहना है कि शहर कोतवाली क्षेत्र में चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं, लेकिन पुलिस इस पर अंकुश नहीं लगा पा रही हैं। जल्द खुलासा नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की।
विज्ञापन


मनिका रोड गायत्री मंदिर हैं। वैसे तो इस मंदिर में कई पुजारी रहते हैं, लेकिन रात में सिर्फ पुजारी जगदीश शर्मा थे। देर रात चोरों ने मंदिर के छह कमरों के ताले तोड़ डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 10 हजार रुपये की नगदी, शृंगार का सामान और मां की प्रतिमा पर चढ़ा मुकुट समेत दो लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए।

खास बात ये रही कि बड़ी आराम से चोर घटना को अंजाम देकर चले गए, लेकिन इसकी भनक किसी को नहीं लग सकी। कुछ दूरी पर ही सिविल लाइंस चौकी भी है।

पुलिस गश्त का दावा तो करती है, लेकिन इस घटना से पुलिस की गश्त की कलई खुल गई। सुबह पुजारी की नींद खुली तो इधर-उधर सामान बिखरा देख चोरी की सूचना दी।

इस पर पुजारी राजेंद्र श्रीवास्तव, पीएन सिंह व अरविंद शुक्ला भी पहुंचे। पुजारी जगदीश शर्मा का कहना है कि दो लाख रुपये की चोरी हुई है। चोरी गए मुकुट में सोने का पानी चढ़ा हुआ है।

आसपास के नागरिकों ने चोरी की घटना पर नाराजगी जताई। कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्रा का कहना है कि जल्द चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed