{"_id":"59a05fe64f1c1b1e3b8b4645","slug":"four-arrested-in-atm-faker-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Fri, 25 Aug 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
एसपी कार्यालय में ठगी का खुलासा करते एएसपी व पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम में ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दो आरोपियों में एक पॉलीटेक्निक और दूसरा आरोपी आईटीआई की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस की मानें तो ये चारों एटीएम के पास खड़े रहते थे।
कोई ग्राहक रुपया निकालने आता था। कुछ देर बाद ही यह कहकर ग्राहक के खाते से रुपये निकाल लेते कि तुम्हारा एटीएम कार्ड काम नहीं कर रहा है। अब हम एटीएम से रुपये निकालेंगे। पुलिस ने इनके पास से एक कार बरामद की है। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह ने पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पकड़े गए ठगों के बारे में जानकारी दी। एएसपी ने बताया कि ऊंचाहार पुलिस ने चौरसिया मिष्ठान भंडार ऊंचाहार के पास से चार आरोपियों को दबोचा। इसमें
विज्ञापन
गरुण तिवारी निवासी समरा सुंदरपुर हरदोई, आमोद तिवारी निवासी तिवारी का पुरवा सगरा, राहुल तिवारी निवासी मझवारा थाना जेठवारा, कुलदीप सरोज निवासी सगरा सुंदरपुर थाना लालगंज अझारा जिला प्रतापगढ़ शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया ठग अरुण तिवारी आईटीआई और कुलदीप सरोज पॉलीटेक्निक की पढ़ाई कर रहा है। ये सब मिलकर एटीएम में रुपया निकालने आने वाले ग्राहकों से ठगी करते थे।
उन्होंने बताया कि इन्हीं ठगों ने ज्ञान शंकर त्रिवेदी निवासी रोझइया शाह जगतपुर के खाते से 14 हजार रुपये निकाल लिए थे। इस पर पुलिस ने केस दर्ज करके घटना की जांच शुरू की थी। इसके अलावा अन्य कितने ग्राहकों के एटीएम से रुपये निकाले हैं, इस बारे में पड़ताल की जा रही है। इनके पास से आठ एटीएम कार्ड और वारदात में प्रयुक्त की जाने वाली कार यूपी 72 एमपी 6041 बरामद की गई है। इस मौके पर सीओ सदर शेषमणि उपाध्याय भी मौजूद रहे।