फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Five smugglers arrested

पांच तस्कर गिरफ्तार, छह तमंचे बरामद

Mon, 18 Mar 2019 12:04 AM IST
rajni rajni rajni rajni
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन

रायबरेली। सदर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने पांच असलहा तस्करों को गिरफ्तार कर एक बड़े गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस की मानें तो पकड़े गए बदमाश रायबरेली के अलावा आसपास के जिलों में असलहों की सप्लाई करते थे।  

विज्ञापन



ये लोग पिछले तीन सालों से इस धंधे से जुड़े थे। तस्करों के पकड़े जाने के बाद पुलिस यह पता कर रही है कि इन लोगों ने किस-किस को अब तक असलहे की बिक्री की है। बदमाशों के पास से मुंगेर की बनी छह पिस्टलें बरामद हुईं हैं। साथ ही इनके पास से एक कार मिली है। इसी कार से ये असलहा सप्लाई करते थे। पकड़े गए बदमाशों में एक आरोपी के पिता पावर कॉर्पोरेशन में तैनात हैं।
विज्ञापन



एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सदर कोतवाल अतुल सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह, स्वाट टीम प्रभारी जेपी यादव, सर्विलांस प्रभारी अमरेश कुमार त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली कि आईटीआई ग्राउंड के पास कुछ लोग असलहे की खरीद को लेकर जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना पर टीम ने छापा मारकर पांच लोगों को मौके से दबोच लिया। इनकी पहचान अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के जियापुर निवासी शोएब, ओतिया निवासी जसीम अहमद, शुक्ल बाजार थाना क्षेत्र के तेतारपुर निवासी एहसान वारिस, महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के जिहवा निवासी इश्तियाक अली व अबदुल्ला के रूप में हुई है।


इसमें आरोपी शोएब के पिता पावर कॉर्पोरेशन रायबरेली में तैनात हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बदमाशों के पास से मुंगेर में बने छह तमंचे और 13 कारतूस व कार मिली है। इसी कार से गिरोह के लोग असलहा तस्करी करते थे।


एसपी ने बताया कि आरोपी शोएब की गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। एसपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपी रायबरेली के अलावा प्रतागपढ़, अमेठी, सुल्तानपुर आदि जनपदों में असलहा तस्करी करते थे। इसमें शोएब के खिलाफ तीन और जसीम अहमद के खिलाफ तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।



25 से 30 हजार में बेचते थे पिस्टल
सदर कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि शोएब अपने साथियों के साथ 25 से 30 हजार रुपये में एक पिस्टल बेचता था। ये लोग असलहा चंद्र नगर निवासी राम बाबू उर्फ मोहित उर्फ गुड्डू सोनी से खरीदते थे। इसके बाद कार पर सवार होकर खरीदने वाले व्यक्ति को असलहे की डिलीवरी करते थे। गिरोह में और कौन-कौन से लोग जुड़े हुए हैं। इसकी पड़ताल की जा रही है। 


काफी समय से सक्रिय था गैंग
स्वाट टीम प्रभारी जेपी यादव ने बताया कि असलहा तस्कर गिरोह काफी अरसे से जिले में सक्रिय था। सूचना मिलने पर दबोच लिया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed