{"_id":"ae539c6619a3f19d4510f097f57369af","slug":"firing-on-a-police-team-tried-to-rescue-the-accused-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम पर फायरिंग कर आरोपी को छुड़ाने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस टीम पर फायरिंग कर आरोपी को छुड़ाने का प्रयास
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की रात पुलिस टीम पर फायरिंग करके एक आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया गया। कार और दो बाइकों पर सवार हमलावरों ने उस समय घटना को अंजाम दिया, जब आरोपी को हिरासत में लेकर सदर कोतवाली ले जाया जा रहा था।
गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। इस घटना से अफरातफरी मच गई। पुलिस ने किसी तरह हमलावरों से बचकर आरोपी को कोतवाली पहुंचाया। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
जिला कारागार में हुए बवाल के मामले उमेश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जिस समय बवाल हुआ था, उस समय उमेश जेल में था। बवाल के बाद हत्या के मामले में कोर्ट से उसकी रिहाई हो गई।
विज्ञापन
जेल में बवाल के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने रात में उमेश को हिरासत में ले लिया। सदर कोतवाल शैलेंद्र त्रिपाठी फोर्स के साथ जीप में बैठाकर आरोपी को कोतवाली ले जा रहे थे।
इसकी सूचना मिलते ही आरोपी उमेश के साथी एक कार और दो बाइकों पर सवार होकर पहुंच गए। पहले जेल रोड पर पुलिस टीम पर असलहे से फायरिंग करके उमेश को छुड़ाने का प्रयास किया।
गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। फायरिंग के बावजूद पुलिस ने गाड़ी नहीं रोकी। इस पर हमलावरों ने पीछा करते हुए जिला अस्पताल चौराहा पर पुलिस जीप को ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया।
वाहनों की भिड़ंत में हमलावरों की गाड़ी के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। किसी तरह हमलावरों से बचकर आरोपी को कोतवाली ले जाया गया। घटना के बाद पुलिस ने घेराबंदी तो हमलावर भाग गए।
सीओ सदर सत्यपाल सिंह का कहना है कि आरोपी उमेश यादव को उसके साथियों ने पुलिस टीम पर हमला बोलकर छुड़ाने का प्रयास किया। हमलावरों के खिलाफ एफआईआर लिखी जा रही है। गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।