फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Fire on youth in land dispute sigh, cases

भूमि विवाद में युवक पर फायर झोंका, केस दर्ज

Mon, 16 Nov 2015 11:24 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 Nov 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
गनीमत रही कि गोली बगल से निकल गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मझिलहा गांव निवासी रामसिंह बाग में चबूतरा बनवा रहा था।
विज्ञापन


इसका गांव के ही लोकेंद्र सिंह ने विरोध किया। इसी खुन्नस में रामसिंह और उसके बेटे शेर बहादुर असलहा और लाठी डंडा लेकर लोकेंद्र के खेत पहुंच गए।

जान से मारने की नियत से लोकेंद्र को दौड़ा लिया। उसके भागने पर शेर बहादुर ने तमंचे से फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली उसको नहीं लगी।

गोली चलने से गांव में दहशत फैल गई। जब तक गांव के लोग दौड़कर खेत पहुंचते, तब तक हमलावर भाग निकले। लोकेंद्र सिंह ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचा और तहरीर दी।

एसओ पवन कुमार त्रिवेदी ने बताया कि लोकेंद्र सिंह की तहरीर पर शेर बहादुर और रामसिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

शेर बहादुर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हार गया था। एसओ का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed