{"_id":"8fdde01b6b4b89de30a8085dbdfd20aa","slug":"fight-in-students-for-mobile-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल को लेकर छात्रों में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल को लेकर छात्रों में मारपीट
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात नौ बजे मोबाइल को लेकर दो छात्र गुटों में मारपीट हो गई। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही सीओ सदर सत्यपाल सिंह, सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज रमेश पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। दोनों पक्षों की ओर से किसी ने भी घटना की तहरीर कोतवाली में नहीं दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइंस के रहने वाले छात्र पार्थ सारथी सिंह ने यहीं के रहने वाले छात्र शिवम का मोबाइल एक महीने पहले ले लिया था।
शिवम अपना मोबाइल वापस मांग रहा था, लेकिन वह दे नहीं रहा था। इसी मोबाइल को लेकर रात में दोनों में पहले कहासुनी होने लगी। इसी बीच दोनों तरफ से अन्य छात्र भी आ गए, जिससे मारपीट हो गई।
विज्ञापन
पुलिस पहुंची तो मामला शांत हुआ। सीओ का कहना है कि मारपीट की बात सामने आई है। दोनों पक्ष तहरीर देंगे तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।