फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Farmer shot cousin lives, ran

किसान को मारी गोली, चचेरा भाई जान बचाकर भागा

Thu, 24 Mar 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Thu, 24 Mar 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Farmer shot cousin lives, ran
रायबरेली जिला अस्पताल में गुरुवार को भर्ती गोली लगने से घायल किसान। - फोटो : अमर उजाला
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे गुरुदीन मजरे रसूलपुर धरावां गांव में गुरुवार शाम एक किसान को असलहे से गोली मार दी गई। गोली उसके हाथ में लगी, जिससे वह घायल हो गया। हमलावरों ने उसके चचेरे भाई को भी दौड़ाया, लेकिन वह जान बचाकर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हमलावरों के घर पर पथराव किया। विवाद के दौरान एक छप्पर में आग लगा दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि हमलावरों ने छप्पर में आग लगाई है। बवाल की सूचना मिलते ही पुलिस अफसर कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। घटना के पीछे रंजिश की बात सामने आई है। पूरे गुरुदीन मजरे रसूलपुर धरावां गांव निवासी अरविंद कुमार (22) पुत्र राजेश कुमार किसानी करता है। शाम को अरविंद अपने चचेरे भाई विनोद के साथ नलकूप गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने अरविंद पर हमला बोल दिया। पहले हमलावरों ने उसकी पिटाई की और फिर असलहे से गोली मार दी। गोली उसके हाथ में लगी, जिससे वह खून से लतपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। यही नहीं हमलावरों ने जान से मारने की नियत से उसके चचेरे भाई को भी दौड़ाया, लेकिन वह वहां से भाग निकला।

घायल अरविंद को सीएचसी के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हमलावरों के घर पथराव शुरू कर दिया। हमलावरों के घर के पास एक छप्पर में आग भी लग गई, जिसे बुझा दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि हमलावरों ने स्वयं छप्पर में आग लगाई है।

सूचना पर एएसपी वीरेंद्र कुमार के अलावा डलमऊ, जगतपुर, गदागंज, ऊंचाहार, सरेनी, सदर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। भारी भरकम फोर्स के पहुंचने पर मामला शांत तो हुआ, लेकिन अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है।


इसे देखते हुए गांव में पीएसी को तैनात कर दिया गया है। कोतवाल ओपी यादव ने बताया कि घायल के पिता राजेश कुमार की तहरीर पर संतोष सिंह, वीरेंद्र सिंह, इंद्र बहादुर, दुर्गेंद्र सिंह निवासी पूरे गुरुदीन, सत्यम सिंह निवासी धौकल सिंह, वीरेंद्र सिंह निवासी पूरे मिढु़लिन थाना गदागंज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। रंजिश में घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed