फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   farmer's 25 thousand rupees stole in bank

बैंक में किसान के 25 हजार रुपये उड़ाए

Fri, 07 Aug 2015 11:39 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 07 Aug 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
शिवगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को जमीन बेचकर रुपये जमा करने बैंक आए एक किसान से उचक्के ने 25 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित किसान ने थाने में शिकायत की। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


गंगादीन का पुरवा मजरे चितवनिया गांव निवासी किसान श्रीकृष्ण ने अपनी जमीन बेची थी। इससे मिले 50 हजार रुपये लेकर वह शुक्रवार को बैंक ऑफ बड़ौदा की बेड़ारू शाखा आया था।
विज्ञापन


किसान ने शाखा प्रबंधक के कमरे में बैठे एक व्यक्ति से जमा पर्ची भरवाई। इसके बाद पर्ची के साथ 50 हजार रुपये काउंटर पर जमा करने के लिए दे दिए।

कुछ देर बाद काउंटर पर बैठे बैंक कर्मी ने यह कहते हुए 25 हजार रुपये और पर्ची उसे वापस कर दिया कि ये 50 नहीं, बल्कि 25 हजार रुपये ही हैं। उसने बैंक अफसरों से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शाखा प्रबंधक मुकेश पांडेय का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे में उस व्यक्ति की फोटो तो है, जिससे किसान ने पर्ची भरवाई थी। यह व्यक्ति उनसे मिलने आया था और अपना नाम दीपक कुमार बता रहा था।

 उधर, एसओ बीके सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed