फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Explanation from the doctor who sent obscene photographs

अश्लील फोटो भेजने वाले डॉक्टर से जवाब तलब

Fri, 24 Jul 2015 11:41 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 24 Jul 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में महिला फिजियोथेरेपिस्ट के मोबाइल पर वॉट्सएप से आपत्तिजनक फोटो भेजने के मामले में चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई तय हो गई है। सीएमएस ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है।
विज्ञापन


साथ ही जांच को दो दिन में पूरी करके डीएम को रिपोर्ट भेजने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में डॉक्टर से जवाब मांगा गया है।

जिला अस्पताल में तैनात फिजियोथेरेपिस्ट की शिकायत पर डीएम ने जांच सीएमएस को सौंपी है। महिला कर्मी का आरोप है कि डॉ. दीपेंद्र अवस्थी ने उसके मोबाइल पर बीती 14 जुलाई को रात 12 बजे वॉट्सएप से आपत्तिजनक फोटो भेजी थी।
विज्ञापन


रात में फोन करके डॉक्टर से पूछा तो उसने अभद्र व्यवहार किया था। 1090 नंबर पर फोन करके इसकी शिकायत दर्ज कराई गई थी। डीएम ने शिकायत मिलने के बाद सीएमएस को मामले की जांच करके रिपोर्ट देने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मामला उजागर होने के बाद जिला अस्पताल में हड़कंप मचा है। सीएमएस डॉ. आरडी तिवारी ने बताया कि संबंधित डॉक्टर से जवाब मांगा गया है। डॉक्टर की इस करतूत की जानकारी उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।

दो दिन में रिपोर्ट डीएम को भेज दी जाएगी। डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed