{"_id":"eeb1d90ecef8ab5e24c39fb11aa4e5bf","slug":"elderly-brutally-murdered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार सुबह शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सीओ ने थानेदार व फोर्स के साथ पहुंचकर घटना की पड़ताल की। भांजे की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
सलोन कोतवाली क्षेत्र के रामदत्त का पुरवा का रहने वाला रतीपाल पासी उर्फ निक्का (70) 15 साल से अपनी बहन राजरानी के गांव जलालपुर मजरे इटौरा बुजुर्ग में गांव के बाहर झोपड़ी बनाकर रहता था। बहन के अलावा और उसके परिवार में कोई और नहीं था।
शनिवार रात निक्का झोपड़ी में सो रहा था। इसी दौरान दो हमलावरों ने उस पर हमला बोल दिया। पहले कुल्हाड़ी से वार करके निक्का को घायल कर दिया और फिर लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। रविवार की सुबह निक्का का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
उसके हाथ, पैर, गले व पीठ पर चोट के गहरे निशान थे। सीओ डलमऊ सीपी दुबे और थानेदार जीडी शुक्ला फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थानेदार का कहना है कि भांजे जिगेश पासी की तहरीर पर मनीष मिश्रा और धन्नर पटेल निवासी सलारपुर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
एएसपी राममूरत यादवी ने कहा कि हत्या के आरोपियों की तलाश की जा रही है। हत्या की कोई वजह सामने नहीं आई है। जांच कराई जा रही है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।