फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Divyang murder, body burnt in Shivbhara Rajbaha

दिव्यांग की हत्या, शव शिवगढ़ रजबहा में फेंका

Sun, 16 Jul 2017 12:39 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 16 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
Divyang murder, body burnt in Shivbhara Rajbaha
हत्या - फोटो : demo
शिवगढ़ थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग की हत्या कर शव शिवगढ़ रजबहा में फेंक दिया गया। शनिवार सुबह उसका शव मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कहीं और की गई और शव यहां बहकर आ गया। मृतक लखनऊ जिले का रहने वाला था। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोेर्ट आने के बाद युवक की मौत की सही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन


मनऊखेड़ा गांव स्थित शिवगढ़ रजबहा में सुबह कुछ लोगों ने एक दिव्यांग का शव पड़ा देखा। जानकारी होने पर थानेदार हंसराज यादव पुलिस टीम के साथ पहुंचकर शव को बाहर निकाला। साथ ही इसकी सूचना पड़ोसी जनपदों की पुलिस को दी। इस पर लखनऊ जिले की गोसाईगंज थाने की पुलिस टीम यहां पहुंची। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बरकत नगर भट्ठी की रहने वाली सात वर्षीय रोशनी ने मृतक की पहचान अपने पिता संतोष कुमार (40) पुत्र बृजलाल लोधी के रूप में की।
विज्ञापन


मृतक का दाहिना पैर गायब था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि संतोष का मर्डर किया गया है। बेटी रोशनी के मुताबिक 8 जुलाई को पिता दोपहर में यह कहकर घर से निकले थे कि कॉपी-किताबें खरीदने के लिए जा रहा हूं, लेकिन इसके बाद लौटकर नहीं आए थे। खोजबीन की जा रही थी, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया था। 9 जुलाई को इसकी सूचना स्थानीय थाना गोसाईगंज में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 जुलाई को बेटी रोशनी ने गोसाईगंज थाने पर गुमशुदगी का मुकदमा पंजीकृत कराया था और खोजबीन चलती रही। शनिवार को गोसाईगंज पुलिस ने उसको बताया गया कि शिवगढ़ रजबहा में एक शव मिला है, जो दिव्यांग का है। यहां पर पहुंच उसने शव की पहचान पिता के रूप में हुई। 


बेटी का कहना है कि पिता संतोष खेती किसानी करता था। उसके अलावा घर पर भाई मोहित (21), अमृत (9), रामजीत (8) है। रोशनी ने बताया कि 2015 में सड़क दुर्घटना में पिता का दाहिना पैर कट गया था, जिसके कारण वह वैशाखी लेकर चलते थे। थानेदार का कहना है कि दिव्यांग की मौत की सही वजह क्या है, यह पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। घटना की बाबत जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed