{"_id":"4069f38bcb5901400306176e80c3962c","slug":"dent-in-the-wall-of-two-houses-one-of-the-broken-lock-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों में काटी सेंध, एक का तोड़ा ताला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों में काटी सेंध, एक का तोड़ा ताला
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
लालगंज कस्बे में चोरों ने रविवार रात पुलिसिंग व्यवस्था को धता बताते हुए दो घरों में सेंध लगाकर तो एक घर का ताला तोड़ लाखों का माल पार कर दिया। चोरों ने नगदी समेत लाखों का माल पार कर दिया।
कस्बे के सूदनखेड़ा मोहल्ला निवासी दर्जी राजेंद्र कुमार के घर में चोर पीछे की दीवार में सेध काटकर भीतर घुस गए। घर पर रखे बक्से व अटैची बाहर निकाल लाए। घर से करीब 10 मीटर दूर पर ही बक्से व अटैची का ताला तोड़ा।
पीड़ित ने बताया कि चोर बक्से में रखे पांच सौ रुपये नगद, सोने-चांदी के जेवर और कपड़े आदि चुरा ले गए। पूरे मौहारी मजरे आलमपुर गांव में भी चोरों ने धावा बोल दिया। चोर राजकुमार के घर में सेंध काटकर भीतर घुस गए।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि चोर घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, एक सिलेंडर, बर्तन व कपड़े आदि चुरा ले गए। उधर, चमनगंज मोहल्ला निवासी विमल कुमार के घर में चोर ताला तोड़कर भीतर घुस गए।
पीड़ित ने बताया कि चारों ने बक्सों में रखे एक लाख रुपये से अधिक के जेवर पार कर दिए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने केवल आलमपुर गांव में हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।