फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Demonstration of Yadav Mahasabha in Tehsil

यादव महासभा का तहसील में प्रदर्शन

Thu, 13 Jul 2017 12:22 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 13 Jul 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of Yadav Mahasabha in Tehsil
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय यादव महासभा तहसील डलमऊ के संयोजक देवराज यादव के नेतृत्व में अप्टा मजरे इटौरा हत्याकांड को लेकर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी ने एक जनप्रतिनिधि के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


प्रधान के बेटों को फर्जी मामले में फंसाया गया हैै। सभी ने अप्टा कांड की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम के स्टेनो को सौंपा। 
विज्ञापन

पहले यादव महासभा के लोगों ने खंड विकास कार्यालय डलमऊ के सभागार में बैठक की और फिर जुलूस निकाल कर तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया।

महासभा के जिलाध्यक्ष हीरालाल यादव, ओपी यादव, आरपी यादव, राजेश चंद्रा ने कहा कि दबाव में आकर प्रधान पक्ष पर एक पक्षीय कार्रवाई की जा रही है। राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में कहा गया कि अप्टाकांड की विवेचना में तथ्यों को तोड़ा मरोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले के चार व्यक्ति और कौशांबी जिले के व्यक्ति आखिर अप्टा क्या करने आए थे। जांच में इस बात को नजरदांज किया जा रहा है। ग्राम प्रधान के घर पर फायरिंग क्यों की गई। वाहन से भागने पर वाहन से दुर्घटना में घायल अमृत लाल पाल का मुकदमा नहीं लिखा गया।


इस मामले की सीबीआई जांच कराई जाए, तभी सही आरोपी जेल जा सकेंगे। इस मौके पर राजाराम भारतीय, जगदेव यादव, शिवराम यादव, सूर्य बक्श सिंह बक्शी, शिव नरायन मौर्य आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed