फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CHC Superintendent of female personnel tampering, beaten

सीएचसी अधीक्षक ने महिला कर्मी से की छेड़छाड़, पीटा

Mon, 06 Jul 2015 11:48 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
डीह सीएचसी में तैनात एक महिला संविदाकर्मी ने सोमवार को अधीक्षक की करतूत से घबराकर डीएम को अपना इस्तीफा सौंप दिया। आरोप है कि अधीक्षक ने उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसे पीटा और अस्पताल से जबरन उसका सामान फेकवा दिया।
विज्ञापन


 आरोप है कि अन्य कर्मचारियों से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने अधीक्षक के डर के मारे उसकी नहीं सुनी।


डीएम को दिए त्यागपत्र में संविदाकर्मी ने आरोप लगाया कि बीती 30 मार्च से वह डीह सीएचसी में तैनात है। अधीक्षक ने अपने घर बुलाया और मानसिक रूप से यातना देकर अस्पताल में रुकने का दबाव बनाया।
विज्ञापन


जब वह अस्पताल में रुकने लगी तो उनकी मनमानी और शुरू हो गई। बीती चार जुलाई को अधीक्षक उसके कमरे में आए और जबरन हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर कमरे से सामान भी फेकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि अस्पताल के कई कर्मचारियों से मदद मांगी, लेकिन किसी ने भी साथ नहीं दिया। दहशत में आई महिला स्वास्थ्य कर्मी ने इस्तीफा देते हुए डीएम सेे सामान लाने के लिए किसी को अस्पताल भेजवाने की मांग की है।

मामले में सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश गौतम का कहना है कि काम का दबाव बनाया गया। इसीलिए महिला ने मनगढ़ंत आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed