फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Break the lock of the store a half million of stolen goods

दुकान का ताला तोड़ डेढ़ लाख का माल उड़ाया

Tue, 04 Aug 2015 11:35 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 04 Aug 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की रात चोरों ने एक मशीनरी स्टोर का ताला तोड़कर नकदी समेत डेढ़ लाख रुपये का सामान पार कर दिया। सुबह दुकानदार टूटा ताला देख दंग रह गया।
विज्ञापन


 पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। आए दिन हो रही चोरियों से व्यापारियों में नाराजगी है। उन्होंने खुलासा न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

भदोखर थाना क्षेत्र के बिनोहरा गांव निवासी अनिल यादव इंदिरा नगर में परिवार समेत रहता है। उसकी बस स्टेशन रोड पर अजीत मशीनरी स्टोर है।

देर रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर 40 हजार रुपये नकदी, पांच मोटरें, पाइप समेत डेढ़ लाख रुपये का सामान पार कर दिया। सुबह अनिल दुकान पर पहुंचा तो ताले टूटे हुए थे।
विज्ञापन


जानकारी पर आसपास के व्यापारियों का मजमा लग गया। कोतवाल शैलेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि जांच कराई जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed