फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Beating up innocents police beating

बेकसूरों को पीट रहे पुलिस वालों की धुनाई

Thu, 06 Aug 2015 12:11 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 06 Aug 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खीरों थाना क्षेत्र में मंगलवार रात बाइक में पेट्रोल भरवाने को लेकर कुछ पुलिस कर्मियों द्वारा निर्दोष दुकानदार व उसके परिवारीजनों की पिटाई से बवाल हो गया।
विज्ञापन


आक्रोशित ग्रामीणों ने चौकी इंचार्ज सेमरी और तीन सिपाहियों की न सिर्फ पिटाई की, बल्कि रायफल छीन ली। एक सिपाही को घंटों बंधक बनाए रखा।

ग्रामीणों से घिरे चौकी इंचार्ज रिवॉल्वर से फायरिंग करते हुए दो सिपाहियों संग भाग निकले। सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंची और सिपाही को छुड़ाया। एसपी ने भी पहुंचकर घटना की जांच की। सात नामजद और 50-60 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


खीरों थाने के अंतर्गत आने वाली सेमरी चौकी इंचार्ज शैलेंद्र सिंह और तीन सिपाही राधेश्याम शर्मा, सरोज कुमार मिश्रा, अनुराग मिश्रा दो बाइकों से सेमरी से खीरों आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उदवतपुर मजरे खानपुर खुष्टी गांव के पास चौकी इंचार्ज की बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। दुकानदार श्यामबाबू के मुताबिक, रात में वह अपनी किराना की दुकान पर बैठा था। भाई रामप्रकाश दरवाजे खाना खा रहा था।

 इसी दौरान सेमरी चौकी इंचार्ज, सिपाहियों के साथ पहुंचे और उससे पेट्रोल डालने के लिए कहा। भाई रामप्रकाश ने बाइक सड़क किनारे खड़ी करने की बात कही। इसी को लेकर पुलिस कर्मियों ने पिटाई करनी शुरू कर दी।

 उसके अलावा, मां शिवकला, भाई रामप्रकाश, वंदना की पिटाई की। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। उन्होंने चौकी इंचार्ज और सिपाहियों पर हमला बोलकर उनकी पिटाई की।

यही नहीं सिपाही राधेश्याम को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया और उसकी रायफल छीन ली। ग्रामीणों के हमले से बचने के लिए चौकी इंचार्ज रिवॉल्वर से तीन हवाई फायरिंग करते हुए दो सिपाहियों के साथ भाग निकला।

बाद में एसओ आरके शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को शांत कराकर बंधक बनाए गए सिपाही को छुड़ाया। इधर, चौकी इंचार्ज का कहना है कि दुकानदार का भाई रामबाबू नशे में था।

 उसने गालीगलौज शुरू कर दी। इस पर विवाद हो गया। चौकी इंचार्ज ने श्यामबाबू, रामबाबू, लाला, रामू, बुधई, कल्लू, शुभम और 50-60 अन्य के विरुद्ध एक राय होकर मारपीट करना, कार्य सरकारी कार्य में बाधा डालना, सिपाही को बंधक बनाकर रायफल छीन लेना आदि धाराओं में रिपोर्ट लिखाई है।

उधर, श्यामबाबू का कहना है कि वे लोग भी सुबह आरोपी पुलिस वालोें के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने गए थे, लेकिन उनकी एफआईआर नहीं दर्ज की गई। बुधवार को एसपी मोहित गुप्ता गांव पहुंचे।


 उन्होंने घटना की बाबत पूछताछ की। एसपी ने बताया कि पुलिस पर हमला करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। यदि मामले में पुलिस कर्मियों की लापरवाही मिली तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed