फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Battery guard hostage looted

गार्ड को बंधक बना बैट्री लूटी

Thu, 06 Aug 2015 12:01 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 06 Aug 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बहाई गांव में लगे मोबाइल टॉवर के गार्ड को बंधक बनाकर बदमाशों ने लाखों रुपये की बैट्री लूट ली। घटना की तहरीर दे दी गई है मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन


बहाई गांव स्थित एक मोबाइल टॉवर में आनंद मिश्रा गार्ड की नौकरी करता है। मंगलवार की रात बिजली जाने के बाद वह रात डेढ़ बजे जनरेटर चलाने के लिए उठा, तभी आठ-दस बदमाश टॉवर के भीतर घुस आए और उसकी पिटाई करते हुए उसे कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने टॉवर में रखी 24 बैट्रियां उठा ले गए। टेक्नीशियन राजदीप ने बताया कि चोरी गई बैट्रियों की कीमत डेढ़ लाख रुपये से अधिक है। टेक्नीशियन ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed