{"_id":"08bee1cf3a55ee47cfc480781e20387c","slug":"bate-went-into-houses-to-sabotage-three-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में घुसकर पीटा, की तोड़फोड़, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरों में घुसकर पीटा, की तोड़फोड़, तीन घायल
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के सोनिया नगर में मंगलवार रात अराजकता करने से मना करने पर एक गुट के लोगों ने घरों में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ की।
यही नहीं धार्मिक स्थल पर भी पथराव किया गया। एक घंटे तक खूब नंगानाच मचाया गया। मारपीट में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस के देर से पहुंचने पर लोगों में नाराजगी रही। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सोनिया नगर मोहल्ला निवासी तिलक कुमार के घर पर हमला बोलकर तोड़फोड़ की गई। विरोध करने पर उसे व उसके जीजा राम कुमार को पीटकर घायल कर दिया गया।
मोहल्ले के ही पिंटू कुमार को भी बेरहमी से पीटा गया। मारपीट में तीनों को गंभीर चोटें आई। आरोप है कि एक धार्मिक स्थल पर पथराव किया। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया।
तिलक कुमार ने बताया कि दूसरे गुट के लोग नशे में धुत होकर मोहल्ले में अराजकता फैलाते हैं। इसका विरोध करने पर सभी ने हमला बोल दिया। मारपीट करने के साथ घरों में तोड़फोड़ की। धार्मिक स्थल में पथराव किया।
विज्ञापन
एक घंटे तक हमलावर नंगानाच मचाते रहे, लेकिन सिविल लाइंस चौकी पुलिस मौके पर देर से पहुंची। इससे पीड़ित परिवारों में नाराजगी भी रही।
सविल लाइंस चौकी इंचार्ज भीम शंकर मिश्रा का कहना है कि सोनिया नगर के रहने वाले साबिर, साजिद और अन्य के खिलाफ तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।