{"_id":"4d6e9c56866cc6136162990f76bbde83","slug":"assault-for-lohia-housing-10-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया आवास को लेकर मारपीट, 10 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोहिया आवास को लेकर मारपीट, 10 घायल
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलोन कोतवाली क्षेत्र के किठावां गांव में सोमवार को लोहिया आवास को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। एक दूसरे पर फरसे, कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे जमकर बरसाए। इस दौरान वाहनों में तोड़फोड़ की गई।
बवाल में दोनों ओर से 10 लोग घायल हुए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां एक महिला की हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया गया। सुबह किठावां गांव में दो पक्षों में कहासुनी के बाद बवाल हो गया।
एक दूसरे पर फरसे, कुल्हाड़ी, लाठी-डंडे से हमला बोला गया। इसमें एक पक्ष से शेर अली, उसका भाई पीर अली, भाभी नूरजहां, इरशाद, इलियास और दूसरे पक्ष से अयाज, नसीम, इसलाम, पप्पू, भुग्गन घायल हुए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां नूरजहां की हालत गंभीर होने पर उसे भर्ती कर लिया गया। एक पक्ष के शेर अली का कहना है कि दूसरे पक्ष का पप्पू गांव में पंचायत मित्र है।
उसने लोहिया आवास का लाभ अपात्र को दिलवा दिया है। इसका विरोध करने पर उसने अपने परिवारीजनों के साथ हमला बोल दिया। एक बोलेरो का शीशा तोड़ दिया। साथ ही दो बाइकें भी तोड़ दीं।
दूसरे पक्ष के अयाज का कहना है कि पानी की निकासी के लिए के घर के पास नाली खोद रहा था। नाली खोदने से दूसरे पक्ष के लोगों ने मना कर दिया। विरोेध करने पर हमला बोला।
सलोन कोतवाल गजेंद्रपाल सिंह का कहना है कि दोनों पक्ष बवाल को लेकर अलग-अलग बात कह रहे हैं। घटना की जांच की जा रही है।