फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Amount payable on demand back to former Congressman councilor Tani revolver, molested

रकम वापस मांगने पर पूर्व कांग्रेसी ने सभासद पर तानी रिवॉल्वर, पीटा

Tue, 08 Nov 2016 12:02 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 08 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Amount payable on demand back to former Congressman councilor Tani revolver, molested
रायबरेली में सोमवार को सुपर मार्केट में विवाद के बाद पूर्व कांग्रेसी नेता को हिरासत में लेकर कोतवाली ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को रुपया मांगने पर एक पूर्व कांग्रेसी नेता ने सभासद पर न सिर्फ रिवॉल्वर तान दी, बल्कि उसकी पिटाई भी कर दी। इस पर हंगामा हो गया। इसी दौरान पूर्व कांग्रेसी नेता पर किसी ने मोबिल ऑयल फेंक दिया। वह पुलिस बूथ के अंदर भागा, फिर भी उस पर मोबिल ऑयल फेंकना बंद नहीं किया गया। ऑयल उसके चेहरे व कपड़े पर पड़ा। उसके साथ हाथापाई भी की गई। विवाद की सूचना मिलते ही सदर कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने रिवॉल्वर तानने वाले नेता को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक हिरासत में लिए गए नेता के खिलाफ गाजियाबाद में धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। सभासद ने नेता के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में कार्रवाई होगी। जानकारी के मुताबिक अमेठी निवासी एवं पूर्व कांग्रेसी नेता राजेश पांडेय और पूर्व कांग्रेसी नेता बच्चूलाल शुक्ल ने सुपर मार्केट स्थित एक होटल में प्रेस कान्फ्रेंस का आयोजन किया था।
विज्ञापन


ये पत्रकार वार्ता कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के खिलाफ आयोजित की गई थी। दोनों पार्टी से निष्कासित नेता पत्रकार वार्ता में पहुंचे ही थे कि इसी बीच विकास नगर निवासी एवं सभासद शत्रोह्नलाल सोनकर भी वहां पहुंच गया। सभासद वहां मौजूद पूर्व कांग्रेसी नेता राजेश पांडेय को उधार दिए गए अपने 25 हजार रुपये मांगने लगा। सभासद का कहना था कि नेता ने उससे रुपये उधार ले लिए थे, लेकिन अब उसे चुकता नहीं कर रहे हैं। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बात बढ़ने पर दोनों बाहर आ गए। इससे आसपास मौजूद अन्य कांग्रेसी व कुछ बाहरी लोग भी आ गए। इससे विवाद बढ़ गया। सभासद का आरोप है कि नेता राजेश पांडेय ने उस पर रिवॉल्वर तान दिया और जान से मारने की धमकी दी। गालीगलौज करने के साथ लात-घूसों से पिटाई भी की। इधर, कुछ लोगों ने नेता राजेश पांडेय पर मोबिल ऑयल फेंक दिया। वह पुलिस बूथ के अंदर पहुंचा तो वहां पर भी उस पर मोबिल ऑयल फेंका गया। इससे पुलिस बूथ के अंदर रखे दस्तावेज भी खराब हो गए।

हंगामे की स्थिति हो गई। इससे सुपर मार्केट में आवागमन ठप हो गया और जाम लग गया। सदर कोतवाल ने पहुंचकर किसी तरह मामला शांत कराया और राजेश को हिरासत में ले लिया। सदर कोतवाल का कहना है कि राजेश ने सभासद से 25 हजार रुपये ले रखे है। रुपया वापस नहीं कर रहा है। रुपया मांगने पर सभासद पर रिवॉल्वर तानी गई। मारपीट की गई। वहीं पूर्व कांग्रेसी पर मोबिल किसने फेंका, इसकी जांच कराई जा रही है।


पूर्व कांग्रेसी राजेश पांडेय पर गाजियाबाद में कई धोखाधड़ी के मामले भी दर्ज हैं। जांच के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं कांग्रेस के जिला प्रवक्ता विनय द्विवेदी का कहना है कि राजेश पांडेय व बच्चूलाल शुक्ल को बहुत पहले ही अनुशासनहीनता व निजी स्वार्थों से प्रेरित होकर कार्य करने के आरोप में पार्टी से निकाला जा चुका था। ये लोग पार्टी और पदाधिकारियों को बदनाम करने की साजिश करते रहते हैं। इनके मंसूबे कभी सफल नहीं हो पाएंगे। राजेश पांडेय ने सभासद से 25 हजार रुपये उधार लिए थे। काफी दिन बाद मिलने पर सभासद ने उनसे तकादा किया, जिससे नाराज होकर राजेश पांडेय ने सभासद की पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed