फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Allahabad bank robbery attempt

इलाहाबाद बैंक में चोरी का प्रयास

Sun, 13 Nov 2016 11:40 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 13 Nov 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Allahabad bank robbery attempt
इलाहाबाद बैंक में चोरी के प्रयास की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ऊंचाहार थाना क्षेत्र में शनिवार रात चोरों ने इलाहाबाद बैंक शाखा में चोरी का प्रयास किया। चोरों ने बैंक की पीछे की दीवार में नकब लगा दी, लेकिन अंदर घुस नहीं पाए। पुलिस का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 
करीब दो माह पहले चोरों ने कस्बे की स्टेट बैंक की शाखा में पीछे की खिड़की को तोड़कर करीब 16 लाख रुपये नगद और करीब 60 लाख रुपये कीमत का सोना पार कर दिया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी कि शनिवार रात कंदरावा चौराहा स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा में चोरों ने पीछे की दीवार मेें नकब लगा दी।
विज्ञापन


दीवार एक खंडहर घर की ओर है जहां तक पहुंचने के लिए एक गैलरी और दरवाजे से होकर जाना पड़ता है। चोरों ने दीवार में करीब एक फिट नकब काटी, लेकिन किसी कारणवश अंदर नहीं जा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह 10 बजे जब बैंक मैनेजर प्रकाश गुप्ता बैंक खोलने पहुंचे तो दीवारमें नकब देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना पर कोतवाल परशुराम तिवारी फोर्स के साथ बैंक पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र यादव और सीओ श्याम प्रसाद उपाध्याय भी बैंक पहुंचे और जांच की।

सीओ का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। आसपास के लोगों का चोरी के प्रयास में हाथ का शक है। जल्द चोर पकडे़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed